चिरबटिया में पर्यटन विकास की कवायद शुरू
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिले के जखोली विकासखंड का चिरबटिया क्षेत्र जल्द ही पर्यटन के लिए देश-विदे
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिले के जखोली विकासखंड का चिरबटिया क्षेत्र जल्द ही पर्यटन के लिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना लेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार ने इस स्थान को 13वें डेस्टिनेशन के रूप में चयनित किया था। जिला प्रशासन ने इसके लिए 100 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजा है।
धार्मिक पर्यटन के तहत जिले के केदारनाथ समेत पंचकेदार के दर्शन को दुनियाभर से लोग आते हैं। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में पर्यटन विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर चोपता के साथ ही यहां कई बुग्याल हैं। इसके तहत ही चिरबटिया क्षेत्र को विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है। चिरबटिया की समुद्र तल से ऊंचाई सात हजार फीट है। यहां से विराट हिमालय के दर्शन भी होते हैं। प्रशासन यहां एक हजार से अधिक युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार देना चाहता है। चिरबटिया क्षेत्र में भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य है। राज्य सरकार ने इसे 13वें टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में चयनित किया है। इसके बाद जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग यहां पर्यटन विकास की योजना तैयार कर रहा है। चिरबटिया में पैराग्लाइ¨डग, माउंटेन बाइ¨कग, ईको कॉटेज, बर्ड व¨चग, व्यू प्वाइंट, हिमालय दर्शन, ट्रे¨कग रूट, इग्लो हट समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बीते दिनों डीएम ने गढ़वाल कमिश्नर के सामने भी चिरबटिया में पर्यटन विकास को लेकर बैठक में प्रजेंटेशन दिया था। जिसे देखकर कमिश्नर काफी प्रभावित हुए थे। यहां पर्यटन विकसित होने से सबसे ज्यादा लुठियाग, पालाकुराली, धनकुराली, बुढ़ना, उरोली, उच्छना, त्यूंखर, ममणी, कोटि आदि गांव को लाभ मिलेगा। साथ ही पूरे जखोली क्षेत्र को भी फायदा होगा।
----
चिरबटिया में पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिसे शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने की उम्मीद है।
मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी, जिलाधिकारी