विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी पहुंचे त्रियुगीनारायण मंदिर, पुत्र-पुत्रवधू संग की विशेष पूजा

Published: Sat, 18 Jul 2026 08:09 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने पुत्र-वधू संग त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान ...और पढ़ें

त्रियुगीनारायण मंदिर के दर्शन के बाद मंदिर के बाहर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी। जागरण

त्रियुगीनारायण मंदिर के दर्शन के बाद मंदिर के बाहर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी। जागरण 

HighLights

  1. असित मोदी ने पुत्र-वधू संग त्रियुगीनारायण मंदिर के दर्शन किए

  2. भगवान नारायण की पूजा कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

  3. देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता को सराहा

संवाद सूत्र, फाटा (रुद्रप्रयाग)। टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी शनिवार को अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने भगवान नारायण के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

शनिवार प्रातः लगभग 11 बजे मंदिर पहुंचने पर तीर्थपुरोहितों ने असित कुमार मोदी का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इस पौराणिक धाम की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक वातावरण और धार्मिक परंपरा अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण वही पावन स्थल है, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसे पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक संस्कृति और यहां की दिव्य अनुभूति की भी सराहना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मयंखडी तथा तीर्थपुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी और कैंचीधाम का होगा कायाकल्प; डेस्टिनेशन प्लान मंजूर

यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में बढ़ा शादियों का क्रेज, 1 माह में 40 नव युगल ने लिए 7 फेरे