विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ ईओ का वेतन रोका

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 05:11 PM (IST)

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: डीएम मनुज गोयल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण को लेकर आयोजित बै

रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ ईओ का वेतन रोका
रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ ईओ का वेतन रोका

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: डीएम मनुज गोयल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में रुद्रप्रयाग समेत ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं डीएम के पूछे गए सवालों के जवाब भी अधिकारी नहीं दे सके। जिस पर डीएम ने कड़ी फटकार भी लगाई।

जनपद में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कूड़ा निस्तारण को भूमि चयन के बारे में पूछने पर जिले के किसी भी नगर पंचायत के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ के उपस्थित न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग के ट्रेचिग ग्राउंड के संबंध में अभी तक भूवैज्ञानिक रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के साथ ही कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण उनके वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए चिन्हित भूमि के हस्तांतरण के लिए जो भी आपत्तियां लगाई गई हैं इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक सप्ताह अंतर्गत बैठक करते उनका निराकरण कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, सिचाई विभाग प्रताप सिंह बिष्ट, जगदीश शर्मा स्वजल, चंद्रशेखर नगर पालिका, संजीव कुमार सैनी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।