राम के राजतिलक से संपन्न हुई रामलीला
चोपड़ा: तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंग्री में चल रही रामलीला राम के राजतिलक के साथ
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 06:10 PM (IST)
चोपड़ा: तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंग्री में चल रही रामलीला राम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई है। इससे पूर्व राम की सेना के अयोध्या पहुंचने पर दर्शकों ने फूलों से उनका स्वागत किया।
बुधवार को अयोध्या लौटने पर भक्तों ने फूल वर्षा कर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान का जोरदार स्वागत किया। भगवान राम ने अपनी तीनों माताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद हवन कर श्रीराम का राजतिलक किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद ¨सह बुटोला ने रामलीला के सफल आयोजन पर समस्त ग्रामीणों का आभार जताया। इस अवसर पर विजय ¨सह, प्रेम ¨सह, रमेश ¨सह, मनोहर ¨सह, राजेन्द्र पुरोहित, नरेन्द्र ¨सह, हर्षवर्धन, विनोद आदि उपस्थित थे। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें