विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूस्खलन मदोला-कोठगी मार्ग पर गदेरा बना डेंजर जोन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Sep 2021 05:15 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत मदोला-कोठगी मोटरमार्ग पर पहाड़ी से लगातार

भूस्खलन मदोला-कोठगी मार्ग पर गदेरा बना डेंजर जोन
भूस्खलन मदोला-कोठगी मार्ग पर गदेरा बना डेंजर जोन

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत मदोला-कोठगी मोटरमार्ग पर पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से कोठगी गदेरे के पास डेंजर जोन सक्रिय हो गया है। जिससे यहां पर वाहनों के साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पिछले दो साल से कोठगी गदेरा तोक के पास भूधसाव होने से यहां पर एक डेंजर जोन सक्रिय हो गया है। हल्की बारिश होने से बड़ी मात्रा में यहां पर मलबा सड़क पर आ रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर लगातार वाहनों के आवागमन के साथ स्थानीय राहगीरों का आवागमन जारी रहता है। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से आवागमन करते है। ऐसे में कब यहां पर मलबा आ जाए, इसका कुछ पता नहीं है। ऐसे में यह डेंजर जोन बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। प्रधान कोठगी हरेंद्र सिंह, मदोला रोशनी नेगी, छिनका देवेंद्र सिंह का कहना इस संबंध में पीएमजीएसवाइ को कई बार अवगत कराने के बाद भी अभी तक डेंजर जोन का हल नहीं नहीं निकाला जा सका है। बताया कि स्लाइडिग जोन पर आरसीसी दीवार देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा सणगू-सारी मोटर मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है, जिससे जगह-जगह डामर उखड़ने से बडे-बडे गढ्डे पड़ने एवं पुश्ते टूटने से मार्ग दुर्घटना का सबब बना हुआ है। उन्होंने मोटरमार्ग पर डमारीकरण के साथ ही डेंजर जोन पर सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है। वहीं पीएमजीएसवाइ के ईई कमल सिह सजवाण का कहना कि मोटरमार्ग पर बना डेंजर जोन को आपदा मद मे रखा गया है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जैसे ही बजट की स्वीकृत होगा। यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।