प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
रुद्रप्रयाग: ग्राम विकास समिति उत्यासू जवाड़ी भरदार रुद्रप्रयाग ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना आंद
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 08:31 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: ग्राम विकास समिति उत्यासू जवाड़ी भरदार रुद्रप्रयाग ने प्रशासन के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। एसडीएम रुद्रप्रयाग से ग्रामीणों को जवाड़ी में क्रशर को हटाने का आश्वासन दिया गया, जिस पर ग्रामीणों ने संतोष जताया, और अपना आंदोलन वापस ले लिया।
उत्सासू जवाड़ी के ग्रामीणों को बैठक में उप जिलाधिकारी के जवाड़ी से क्रशर हटाने के लिए कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिये जाने की जानकारी दी गई। दिया गया है। इस दौरान 12 मार्च को होने वाले आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जवाड़ी उत्सासू के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें