नहाते समय मंदाकनी में बहा युवक, लापता
तिलवाड़ा: मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक युवक नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने मौके
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 07:22 PM (IST)
तिलवाड़ा: मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक युवक नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
गुरुवार को 18 वर्षीय नितिन कंडारी पुत्र महावीर ¨सह कंडारी निवासी कांडा भरदार अपने साथियों के साथ तिलवाड़ा से करीब एक किमी. आगे मंदाकिनी नदी में नहाने गया था। इसी बीच नहाते समय उसका पांव फिसल गया। जिससे वह नदी की तेज धाराओं में बह गया। नितिन के साथ गए अन्य बच्चों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पर अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी सुबोध ममगाई मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का पता नहीं लग पाया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें