महिला से बदसलूकी का आरोपित धरा
-जानवर के नाजुग अंगों को जख्मी करने का भी आरोप संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि थाना के
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:52 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि थाना के अंतर्गत कंडारा गांव में पुलिस ने महिला से बदसलूकी के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पशुओं के नाजुक अंगों को भी जख्मी करने का आरोप है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अमरदीप भट्ट ने 21 मार्च की रात उसका दरवाजा खटखटाया तथा दरवाजा खोलने का कहा, लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसने तोड़ने का प्रयास किया और गालीगलौज करने लगा। इसके बाद वह उसकी गौशाला में गया तथा गाय व भैंस के नाजुक अंगों को जख्मी कर भाग गया। शिकायत पर 22 मार्च को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें