चुनाव आयोग का विधायक को नोटिस
रुद्रप्रयाग आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को सहायक रि
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:56 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को सहायक रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस दिया है। दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक चौधरी के वाहन में विधायक शब्द लिखा गया था। इसे निर्वाचन विभाग ने नियमावली के खिलाफ बताया है। और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। सहायक रिटर्निग आफिसर रुद्रप्रयाग बृजेश तिवारी ने विधायक को नोटिस जारी करते हुए दो दिनों में लिखित जबाव देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसा न करने पर विधायक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें