मंदाकिनी नदी में बही महिला की तलाश
रुद्रप्रयाग शनिवार को मंदाकिनी नदी में बही महिला की तलाश में गोताखोर टीम के साथ ही ग्राम
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:16 AM (IST)
रुद्रप्रयाग: शनिवार को मंदाकिनी नदी में बही महिला की तलाश में गोताखोर टीम के साथ ही ग्रामीण व जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने नदी किनारे अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिल सका।
शनिवार को गंगा जल लेने गई महिला का पैर फिसलने से वह नदी में बह गई थी, जिसके बाद गत दिवस से ही पुलिस महिला की खोज बीन में जुट गई थी। रविवार को पुलिस दल, गोताखोर टीम के साथ ही जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों के साथ बच्छणस्यूं क्षेत्र के लोगों मंदाकिनी व अलकनंदा नदी किनारे लगभग दस किमी दूर तक खोजबीन करते रह। कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें