विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरसात के बाद केदारनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक पहुंचे 6.72 लाख यात्री

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 30 Sep 2018 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 09:04 AM (IST)

बरसात की विदाई के साथ ही केदारनाथ यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को छह हजार ...और पढ़ें

बरसात के बाद केदारनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक पहुंचे 6.72 लाख यात्री
बरसात के बाद केदारनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक पहुंचे 6.72 लाख यात्री

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: बरसात की विदाई के साथ ही केदारनाथ यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते एक सप्ताह में यहां पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शुक्रवार को तो लगभग छह हजार यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। जो कि बरसात के बाद एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। जबकि, कपाट खुलने से लेकर अब तक 6.72 लाख यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं। जबकि, यात्रा को अभी एक माह और चलना है। 

इस वर्ष पहली बार बरसात से पूर्व रिकॉर्ड संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। शुरुआती माह में तो रोजाना 15 हजार का औसत रहा। लेकिन, बरसात शुरू होने के बाद यह संख्या काफी नीचे आ गई थी। हालांकि, अब  बरसात थमते ही एक बार फिर यात्रा पुरानी रौ में नजर आने लगी है। पिछले एक सप्ताह से तो प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री बाबा के दर्शन कर रहे है। शुक्रवार को यह संख्या 5993 और शनिवार को पांच हजार के आसपास रही। 

व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों के चेहरे खिले

यात्रियों की संख्या बढऩे से स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे भी खिल उठे हैं। एवं तीर्थपुरोहितों के चेहरों पर खुशी छलक रही है। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनके जमलोकी ने बताया कि मौसम खुशगवार होने से यात्रियों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: स्थानीय उत्पादों से महकेगा केदारनाथ हाट बाजार

यह भी पढ़ें: नए रूप में संवरने लगी है केदारपुरी, इन तीन कार्यों पर फोकस