विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगरासू गुरुद्वारा गतिरोध: तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, छावनी में तब्दील हुआ इलाका; शांति बहाली के प्रयास तेज

Published: Mon, 22 Jun 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर चार निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू में गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी है।

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू में गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी है।

HighLights

  1. नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी

  2. कर्णप्रयाग घटना में गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग

  3. प्रशासन और निहंगों के बीच वार्ता विफल, सुरक्षा बल तैनात

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू में गुरुद्वारा दमदमा साहिब की दूसरी और तीसरी मंजिल पर शनिवार से चार निहंग कब्जा जमाए हुए हैं। सोमवार को भी निहंग डटे हुए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

प्रशासन और निहंगों के बीच वार्ता हुई, पर समाधान नहीं निकला। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और आइटीबीपी तैनात है। बता दें रविवार को ही निहंगों द्वारा बंधक बनाए गए एक सेवादार को रिहा कर दिया था।

nihangs occupy nagrasu gurdwara in Uttarakhand

क्या है मामला

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में हेमकुंड यात्रा पर जा रहे चार निहंगों ने बीते 16 जून को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में तलवारों से तांडव कर दिया था। वाहन पार्किंग को लेकर होटल संचालक से विवाद होने पर निहंगों ने तलवारों से स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। इससे चार लोग लहूलुहान हो गए थे।

मारपीट में एक निहंग भी जख्मी हो गया था। घटना के बाद तीन निहंग बाइकों से गौचर की ओर भाग गए थे। हमले से गुस्साई भीड़ ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों निहंगो को गिरफ्तार कर लिया है। एक का पुलिस निगरानी में उपचार चल रहा है।

nihangs occupy nagrasu gurdwara at Rudraprayag

ताजा घटनाक्रम

गिरफ्तार हुए अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर चार निहंगों ने रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू स्थित 'गुरुद्वारा दमदमा साहिब' पर शनिवाद दोपहर को कब्जा कर लिया था और मांगें न माने जाने पर देशभर से निहंगों को बुलाने की चेतावनी दी है। स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा इस घटना पर कोई आपत्ति दर्ज न कराने से निहंग असंतुष्ट थे।

WhatsApp Image 2026-06-22 at 4.28.49 PM

कब क्या-क्या हुआ

शुरुआती घटना (16 जून)

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर स्थानीय निवासियों और निहंगों के बीच हिंसक विवाद हुआ। निहंगों ने तलवारों से हमला किया, जिसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए। इस मामले में चार निहंगों की गिरफ्तारी हुई।

पहले दिन (शनिवार)

असंतोष के चलते शनिवार 20 जून को दोपहर में चार निहंग रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू में गुरुद्वारा दमदमा साहिब पहुंचे। उन्होंने दो सेवादारों के साथ मारपीट की और उनमें से एक को बंधक बना लिया था। निहंगों ने गुरुद्वारे की छत पर चढ़कर तलवारें लहराते हुए उस पर कब्जा कर लिया।

दूसरे दिन (रविवार)

नगरासू के गुरुद्वारा दमदमा साहिब की दूसरी और तीसरी मंजिल पर निहंग कब्जा जमाए रहे। रविवार को प्रशासन और निहंगों के बीच दिन में कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। इस बीच निहंगों ने बंधक बनाए गए एक सेवादार को रिहा कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रप्रयाग व कर्णप्रयाग में इंटरनेट सेवाएं सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहीं।

तीसरे दिन (वर्तमान स्थिति)

रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात है।

इस गतिरोध को समाप्त करने और मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

police depoly in nagrasu gurdwara gate in Uttarakhand

अधिकारियों का क्या है कहना

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि शनिवार शाम 3:40 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि नगरासू गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस पर घोलतीर चौकी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

शुरुआती जांच में पता चला कि गुरुद्वारे के सेवादारों और वहां पहुंचे कुछ निहंगों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। 

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि सभी सड़क मार्ग खुले हैं और यातायात व्यवस्था सुचारु है। उन्होंने नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी जारी, मामला सुलझाने में जुटा प्रशासन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा: छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र, कर्णप्रयाग में निषेधाज्ञा