विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित, यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी रेस्क्यू टीमें

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:49 AM (IST)

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि ...और पढ़ें

HighLights

  1. केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही रुकी।

  2. यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात।

  3. मौसम अनुकूल होने पर यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोमवार सुबह चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि से रोक दी गई। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने प्रातः आठ बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी।

मौसम अनुकूल होने के बाद भीमबली से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है।

chervasa small

रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं

यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं। टीमें यात्रियों को आवश्यक सहयोग देने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी कर रही हैं।

प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। यात्रियों को रेस्क्यू टीमों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर झमाझम बारिश, IMD का देहरादून सहित 7 जिलों में मूसलाधार वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट