विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: केदारनाथ से ऊपर 14 हजार फीट पर दिखा बंदर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 09:00 PM (IST)

केदारनाथ से ऊपर लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर एक बंदर दिखाई देने की खबर है। हालांकि, वन विभाग ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड: केदारनाथ से ऊपर 14 हजार फीट पर दिखा बंदर
उत्‍तराखंड: केदारनाथ से ऊपर 14 हजार फीट पर दिखा बंदर

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ से ऊपर लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर एक बंदर दिखाई देने की खबर है। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि यह बंदर भटकते हुए यहां पहुंच गया होगा। क्योंकि, इस ऊंचाई पर बंदर का जीवन संभव ही नहीं है।

 जानकारी के अनुसार, स्थानीय व्यापारी राममोहन केदारनाथ से भैरवनाथ की ओर 14 हजार फीट की ऊंचाई पर ब्रह्मकमल लेने गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें वहां एक बंदर नजर आया, जिसे देख वे अचंभित हो गए। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों को भी दी। 

बुजुर्ग तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि हिमालय में इतनी ऊंचाई पर बंदर का दिखाई देने की यह पहली घटना है। वहीं, केदारनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी शिवलाल ने बताया कि बंदर उन स्थानों पर पाया जाता है जहां पेड़ हों। 

 क्योंकि रात्रि में वह पेड़ों पर ही सोता है। बावजूद इसके यदि 14 हजार फीट पर बंदर दिखाई दिया है तो वह जरूर किसी यात्री के पीछे भटककर वहां पहुंचा होगा। बताया कि केदारनाथ से नीचे गौरीकुंड के पास लंगूर पाए जाते हैं, लेकिन वहां बड़ी संख्या में पेड़ हैं।

 यह भी पढ़ें: यहां जिंदगी खत्म होने के बाद भी रहती है जिंदा...

यह भी पढ़ें: साढ़े छह हजार फीट ऊंची पहाड़ी को हराभरा करने को आगे आए युवा

यह भी पढ़ें: हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाली कीड़ाजड़ी उगी दून की दिव्या की लैब में