विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहतभरी खबर: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए पांच ट्रेकरों से हुआ संपर्क, सभी सेफ

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:15 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2026 01:01 PM (GMT+05:30)

रुद्रप्रयाग के केदारनाथ-बासुकीताल-आडिन कोल ट्रेक पर 25 सितंबर को लापता हुए पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल की तलाश में हवाई खोज अभियान जारी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक रूट पर गए पांच ट्रेकरों से पांच दिन बाद परिजनों का संपर्क हो गया है। सभी ट्रेकर सुरक्षित हैं और गंगी-घुत्तू (टिहरी) की ओर से निकल गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग को 25 सितंबर से ट्रेकिंग दल के सदस्यों से संपर्क नहीं होने की सूचना मिली थी।

गंगोत्री जाने की थी योजना

डीईओसी के अनुसार यशवंत सिंह चौहान ने सूचना दी थी कि उनके भाई प्रवेश चौहान पांच साथियों के साथ केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए थे। दल की आगे ऑडिन कोल ट्रेक के माध्यम से गंगोत्री जाने की योजना थी। संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीईओसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग और प्रभागीय वनाधिकारी, वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर को मामले से अवगत कराया। साथ ही 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से समन्वय स्थापित कर ट्रेकिंग दल के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

डीईओसी ने बुधवार 30 सितंबर को सुबह 11:45 बजे सूचना देने वाले यशवंत चौहान से दोबारा संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सभी पांच ट्रेकरों से संपर्क हो गया है और वे सुरक्षित हैं। सभी ट्रेकर गंगी-घुत्तू (टिहरी) की ओर से निकल गए हैं। इसके बाद परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स लापता, खराब मौसम से हवाई सर्च रुकी