विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर तय होगी Kedarnath धाम के कपाट खुलने की तिथि, मंदिर समिति ने पूरी कर ली हैं तैयारियां

Published: Sat, 14 Feb 2026 07:22 PM (IST)

महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ...और पढ़ें

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए सुबह कार्यक्रम होगा।

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए सुबह कार्यक्रम होगा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी।

इसे लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ओंकारेश्वर मंदिर को लगभग दस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

परंपरा के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर तय की जाती है।

Omkareshwar Temple Ukhimath

मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

कपाट खुलने की तिथि पंचांग गणना के अनुसार तय की जाएगी। साथ ही भगवान की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा।

Omkareshwar Temple

वहीं जनपद में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस दौरान भक्तजन भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना, बेल पत्र और जलाभिषेक करेंगे।

जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध शिवालय कोटेश्वर महादेव के साथ ही ओंकारेश्वर ऊखीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण, तुंगेश्वर मंदिर फलासी, बसुकेदार मंदिर, रुद्रनाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

मंदिरों में साफ-सफाई और सजाने का कार्य पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हेलीपैड का होगा विस्तार, 2.13 करोड़ रुपये मंजूर

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष कब खुलेंगे ? तिथि और यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने शुरू कर दी तैयारियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।