विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मार्ग पर चीरबासा में पहाड़ी पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, बचाए गए 1000 यात्री

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:23 AM (IST)

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

HighLights

  1. चीरबासा में केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरे।

  2. पांच वर्षीय यश नामक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

  3. रेस्क्यू टीमों ने लगभग एक हजार यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर (जंगलचट्टी) पहुंचाया।

मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

मार्ग पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई की।

रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक करीब एक हजार यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि वर्तमान में लगभग 50 से 100 यात्री मार्ग पर शेष बताए जा रहे हैं। उन्हें भी सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ अभियान चला रही हैं। प्रशासन एवं रेस्क्यू दलों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में आज मौसम साफ: ऊखीमठ में हुई 7.20 MM बारिश, चार रास्ते अभी भी बंद