विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ हेली टिकट धोखाधड़ी: आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों से 2.65 लाख रुपये की ठगी

Published: Tue, 26 May 2026 09:16 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के 22 तीर्थयात्रियों के एक दल से केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, फाटा (रुद्रप्रयाग)। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के 22 सदस्यीय दल के साथ हेली टिकट दिलाने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

यात्रियों को केदारघाटी हेलीपैड पहुंचने पर पता चला कि उनके टिकट फर्जी हैं और उनके साथ ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर-तिरुपति ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे दल के सदस्य जी वीरा राघावलू ने बताया कि वे केदारनाथ धाम के लिए आनलाइन हेली टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें एक काल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को हेली टिकट उपलब्ध कराने वाला बताकर 22 लोगों के टिकट बुक करने के नाम पर अलग-अलग समय में रुपये मांगे। उन्होंने उक्त व्यक्ति को कुल 2.65 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

सोमवार को जब पूरा दल केदारघाटी स्थित हेलीपैड पहुंचा तो पता चला कि उनके टिकट फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला।

इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। विदित हो कि केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं के नाम पर हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

उत्तराखंड साइबर पुलिस अब तक कई फर्जी वेबसाइट और फर्जी फेसबुक पेज ब्लाक कर चुकी है। प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रियों से केवल आइआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही हेली टिकट बुक करने की अपील कर रही है।

बावजूद इसके हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में फेरबदल: EOU से CCSU भेजे गए 167 पुलिसकर्मी, साइबर क्राइम पर सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें- हरियाणा में साइबर क्राइम का खौफ, मां-बेटी की फेक ID बनाकर की अश्लील पोस्ट, यमुनानगर में दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।