विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, 18 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:00 AM (IST)

केदारनाथ धाम और पूरे रुद्रप्रयाग जिले में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। केदारनाथ मंदिर को 18 क्विंटल फूलों और लाइटों से सजाया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।

  2. मंदिर को 18 क्विंटल फूलों और लाइटों से सजाया गया।

  3. लोगों ने दीपक जलाकर मिठाइयां बांटी, कोई अप्रिय घटना नहीं।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम समेत पूरे जिले में दीपों का त्यौहार दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर के परिसर के साथ ही लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर एक दूसरे को बधाईयां दी। साथ ही लोगो ने घरों में बनाए पकवान व मिठाइयां से बांटी। जिले में कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

दीपावली के त्यौहार को लेकर कई दिन पहले से केदारनाथ समेत पूरे जिले में सजावट शुरू हो गई थी। केदारनाथ मंदिर को 18 कुंतल फूलों के साथ ही विभिन्न लाइटों से जगमग किया गया।

दीपावली पर्व पर रात्रि को केदारनाथ धाम में बद्री-केदार मंदिर, पुलिस एवं डयूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने मंदिर परिसर के चारों ओर दीप जलाने के साथ ही मंदिर में अलाव जलाकर रोशनी की गई। तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश भी दिया।

वहीं जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले के कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों को भी फैंसी विद्युत एवं फूलों की लड्डियों सजाया। दीपावली की रात्रि को लोगों ने अपने घरों में रंगोली तैयार दीप जलाकर त्यौहार को मनाया गया। तथा घरों में बने पकवान व मिठाइयों को एक दूसरे के साथ शेयर किया।

जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, चोपता, चोपडा, मयाली व जखोली में दीपावली का त्यौहार बडे धूमधाम से मनाया गया।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर डीएम विशाल मिश्रा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।