विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालीमठ-कोटमा, जाल-चौमासी मार्ग के सुधारीकरण से बदलेगी रुद्रप्रयाग की तस्वीर; 3.75 करोड़ मंजूर

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:13 AM (GMT+05:30)

रुद्रप्रयाग में कालीमठ-कोटमा, जाल-चौमासी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का विधायक आशा नौटियाल ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कालीमठ-कोटमा, जाल-चौमासी मार्ग सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ।

  2. 3.75 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण।

  3. कालीमठ घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सड़क।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। कालीमठ-कोटमा, जाल-चौमासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधायक आशा नौटियाल ने शुभारंभ किया। करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से कालीमठ घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को इससे आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

मोटरमार्ग के सुधारीकरण से कालीमठ, कविल्ठा, कोटमा, खुन्नू, जालतल्ला, जाल मल्ला और चौमासी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सड़क की स्थिति बेहतर होने से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, कृषि कार्यों, विद्यार्थियों की आवाजाही और अन्य आवश्यक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

भूमि पूजन के अवसर पर विधायक नौटियाल ने कहा कि कालीमठ-कोटमा, जाल-चौमासी मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस, मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, सीमा असवाल, राय सिंह राणा, बिपिन सेमवाल, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, बलबीर रौथाण, अनिल शाह, प्रदीप राणा, बिशंभर भट्ट, कुंवर सिंह, कुलदीप तिंदौरी, बीरबल सिंह, सते सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।