विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के जखोली में वाहन खाई में गिरा, दो की मौत और चार घायल... एक लापता

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:42 PM (IST)

रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में अर्जुन बैंड के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, चार घायल हुए और एक व्यक्ति लापता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के अर्जुन बैंड के समीप रविवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 12:59 बजे डीसीआर को सूचना मिली कि अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

घायलों में कुरछोला, जखोली निवासी 15 वर्षीय शिवांशी रावत और 12 वर्षीय दिव्यांशी रावत को जखोली लाया जा रहा है। वहीं, एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

प्रशासन के अनुसार रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में मृतकों, घायलों और लापता व्यक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।