Move to Jagran APP

जरूरतमंदों की मदद में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: इन दिनों जिले की पुलिस जनपद के विभिन्न गांवों में असहाय व जरूरतमंद लोगो

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 03:00 AM (IST)
जरूरतमंदों की मदद में जुटी पुलिस
जरूरतमंदों की मदद में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: इन दिनों जिले की पुलिस जनपद के विभिन्न गांवों में असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटी हुई है। साथी योजना के तहत पुलिस कर्मी उन असहाय लोगों को खोज रहे हैं जिन्हें मदद की जरूरत है, और प्रभावित लोगो के घर पहुंचकर मदद कर रहे हैं।

loksabha election banner

जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह के नेतृत्व में जिले की पुलिस इन दिनों नेक कार्य मे जुटी हुई है। यह योजना असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला आरक्षी श्वेता एवं महिला आरक्षी पूनम ने रुद्रप्रयाग में अपनी ड्यूटी के दौरान एक महिला को देखा और पाया कि उक्त महिला जो कि चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ है। दोनों महिला आरक्षी एक महिला के घर गई, और पाया कि उक्त परिवार वास्तव में काफी गरीब है व इनको आर्थिक मदद की जरूरत है। जिस पर इन दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने परिवार व महिला की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया है। जिस क्रम में इन्होंने उस परिवार को व्हीलचेयर लाकर दी गई। व्हीलचेयर खरीदने के लिए निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग व कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त अन्य पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से अपनी वेतन से मदद की।

इससे पूर्व भी असहाय लोगों की मदद को लेकर पुलिस कर्मी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष गुप्तकाशी राजेन्द्र ¨सह रौंतेला एवं उपनिरीक्षक मंजुल रावत ने ग्राम भैंसारी, गुप्तकाशी निवासी निर्धन विधवा श्रीमती कमला देवी के परिवार को चुना है। कुछ दिनों पहले इन्होंने उक्त महिला का हाल चाल पूछा और गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस महिला के घर पर अनाज का कट्टा लेकर पहुंच गए। कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद व नवनियुक्त उपनिरीक्षक अर¨वद बहुगुणा ने अत्यन्त गरीब एवं वास्तविक रूप से जरूरतमंद बुजुर्ग दंपती सलोप लाल एवं उनकी पत्नी जो कि ठंड से कस्बा रुद्रप्रयाग में ठिठुर रहे थे, उक्त दंपती को सर्दी से बचने को दो कम्बल और खाने के लिए आर्थिक मदद भी की गई है, साथ ही निकट भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक अजय ¨सह ने कहा कि इस स्कीम के तहत पुलिस कर्मी जरूरतमंद व गरीब असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसे पीड़ित काफी प्रभावित हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.