गैरसैंण राजधानी को 10 से शुरू होगी जन संवाद यात्रा
रुद्रप्रयाग: गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति 10 अक्टूबर से जन सं
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 05:52 PM (IST)
रुद्रप्रयाग: गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति 10 अक्टूबर से जन संवाद यात्रा पिथौरागढ़ के पंचेश्वर से शुरू होगी। उत्तरकाशी में यात्रा का समापन होगा।
रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक में आंदोलनकारी रमेश पहाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड की अब तक की नौ सरकारें स्थायी राजधानी के निर्माण की दिशा में कोई मजबूत कदम उठाने में असफल रही हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने कहा कि जन संवाद यात्रा के दौरान गैरसैंण राजधानी के अलावा परिसीमन, जल, जंगल और जमीन, पंचायती राज एक्ट, भू-प्रबंधन कानून, बेरोजगारी समेत अन्य सवालों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें