Move to Jagran APP

मैक्स वाहन पहाड़ी से लुढ़का, चार की मौत

संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग बौंठा गांव से सवारी लेकर रुद्रप्रयाग आ रहा मैक्स वाहन पहाड़ी में लुढ

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 05:11 PM (IST)
मैक्स वाहन पहाड़ी से  लुढ़का, चार की मौत
मैक्स वाहन पहाड़ी से लुढ़का, चार की मौत

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: बौंठा गांव से सवारी लेकर रुद्रप्रयाग आ रहा मैक्स वाहन पहाड़ी में लुढ़क दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। सभी स्थानीय निवासी हैं।

loksabha election banner

बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तूना बौंठा मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन रुद्रप्रयाग के लिए चला। बर्सू के निकट यह वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गया और सड़क से लगभग 200 फीट नीचे जा गिरा। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सात अन्य को चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतकों की शिनाख्त अनिल सिंह (34) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, अंकित सिह (15) पुत्र ताजबर सिंह निवासी ग्राम घंडयालिका, भागवत सिंह(55) निवासी ग्राम ग्वैफड़ और चालक जगदीश (46) पुत्र शंभू निवासी ग्राम तिलणी के रूप में हुई है।

घायल देवेंद्र सिह(35) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, जय सिह (42) पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम घंडयालिका, दीवान सिंह(70) पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम क्यार्क, विनोद सिह (36) सलोप सिंह, अजय सिंह (21) पुत्र राकेश सिंह, शिवानी (16) पुत्री ताजबर सिंह सभी निवासी घण्डयालिका और हेमा देवी(30) पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खेड़ी का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी ठीक से पता नहीं चल पाया है। यात्री गाड़ी का गीली मिट्टी में फिसलना बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.