Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    केदारनाथ हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आने से आठ यात्रियों की मौत, दो लापता

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 20 Oct 2019 08:50 PM (IST)

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार और दो बाइकें पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गई। दो बाइकों पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    केदारनाथ हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आने से आठ यात्रियों की मौत, दो लापता

    रुद्रप्रयाग, जेएनएन। केदारनाथ हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे में मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों के अभी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में पानीपत हरियाणा और उप्र के तीन कारोबारी भी शामिल हैं। वे फाटा से कुछ दूरी पर स्थित सेरसी में पेट्रोल पंप के लिए जमीन देखकर लौट रहे थे। उनके साथ कार में दो स्थानीय लोग भी सवार थे। राज्य आपदा प्रतिवादन दल (एसडीआरएफ), आपदा प्रबंधन, और पुलिस की टीम लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां स्लाडिंग जोन के आसपास पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की निगरानी में वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरीकुंड मार्ग पर फाटा से चार किलोमीटर दूर चंडीकाधार के पास स्लाइडिंग जोन में एक कार और दो बाइक सवार यात्री शनिवार रात पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गए थे। दो बाइकों पर पांच यात्रियों और एक स्थानीय मजदूर के सवार होने की बात सामने आई है।

    हालांकि, बाइक सवार तीन लोगों के शव ही अभी बरामद हुए हैं। दूसरी बाइक मलबे में दबी मिली, लेकिन उसमें सवार लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मलबे की चपेट में आई कार में पांच लोग सवार थे, इनमें दो स्थानीय थे। गुप्तकाशी के थानेदार होशियार सिंह पंखुड़ी ने बताया कि ये सभी शनिवार सुबह फाटा से कुछ आगे सेरसी में पेट्रोल पंप के लिए जमीन देखने गए थे।

    उप्र और हरियाणा के तीन व्यापारियों ने स्थानीय एक महिला और एक व्यक्ति को भी साथ लिया था। वही उन्हें जमीन दिखाने ले गए थे। उन्हें शनिवार को ही लौटना था। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक चले रेस्क्यू के बाद कार सवार पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

    थानेदार होशियार सिंह पंखुड़ी और जिला आपदा प्रबंधक अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि अब कोई शव या घायल नहीं दिख रहा है। फिर भी, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। 

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: यमुना नदी में गिरी कार, दो परिवार के पांच लोगों की मौत; दो घायल

    इनकी गई जान

    सुरजीत सिंह (26) पुत्र ललित शर्मा निवासी मोहल्ला चन्द्रेश्वर ऋषिकेश 

    -रवि (25) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी शीशमझाड़ी थाना ऋषिकेश, देहरादून

    - हरशीद पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम-पोस्ट- बराकलान, जिला इटावा उप्र

    (तीनों बाइक पर सवार थे)

    - जयपाल पुत्र रिसाल सिंह निवासी रेहमान थाना सितावली जिला सोनीपत हरियाणा

    - मोहित त्यागी पुत्र बलिस्टर त्यागी निवासी हृदयपुर मंडोला जिला गाजियाबाद 

    - विशाल त्यागी पुत्र संजय निवासी अज्ञात

    - उमा जोशी पत्नी स्व. एलपी जोशी निवासी जवाहरनगर अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग

    - वीरुलाल (42) पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम मैखण्डा तल्ला रुद्रप्रयाग 

    (पांचों कार में सवार थे)

    यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर सड़क हादसे ने छीन लिया सुहाग Dehradun News