युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 59 वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस क
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के 59 वें स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली निकाली। इससे पूर्व युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
रुद्रपयाग में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ईश्वर ¨सह बिष्ट ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष रावत, महासचिव विनोद राणा, केदारनाथ विस अध्यक्ष सुमन नेगी, रुद्रप्रयाग विस अध्यक्ष हैप्पी असवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष राणा, आलोक नेगी, बादल रावत, सलमान, प्रदेश सचिव पंकज भारती को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांधी के अ¨हसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। लेकिन भाजपा सरकार के राज में जगह-जगह ¨हसा ही नजर आ रही है। उन्होंने आगामी निकाय व लोस चुनाव में पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से एकजुट होने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डे से मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक नफरत छोड़ो आंदोलन के तहत रैली निकाली। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश्वरी नेगी, प्रदीप बगवाडी, सुमत तिवारी, रेखा सेमवाल, लखपत भंडारी, वीरपाल रावत, आनंद रावत आदि मौजूद रहे।