महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों के विरोध में कां
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का रुद्रप्रयाग में खास असर नहीं दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बंद का समर्थन कर रहे माकपा व भाकपा ने रैली निकालकर बंद का समर्थन किया।।
कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। जिला मुख्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष ईश्वर ¨सह बिष्ट, सुमंत तिवारी व मनोज जग्गी आदि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। माकपा व भाकपा के कार्यकर्ता भी जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए रुद्रा कांप्लेक्स तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पुराने विकास भवन पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। वहीं, बाजार आम दिनों की तरह खुला रहा। ऊखीमठ में भी कांग्रेसियों व माकपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया।