पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल कार्यकर्ता होंगे बाहर
रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल ह
रुद्रप्रयाग: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। साथ ही भीतरघातियों के खिलाफ निदा प्रस्ताव पारित किया गया।
रुद्रप्रयाग में आयोजित बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर सर्वसम्मति से ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ निदा प्रस्ताव पास किया गया। कहा गया कि कार्यकर्ता अब जन आंदोलन से जनता की समस्याएं उठाएंगे और समाधान न होने तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिक्वाण, पीसीसी सदस्य डॉ. योगम्बर सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वाण, जिपंस कुलदीप कंडारी, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, जिपंस ज्योति देवी, बबीता देवी, सोमेश्वरी भट्ट, प्रेम सिंह गुसाई, बंटी जगवाण आदि मौजूद थे।