एसपी ने चौपाल लगाकर जनता से किया जनसंवाद
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अजय ¨सह ने थाना अगस्त्यमुनि में चौपाल लगाकर स्थ
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अजय ¨सह ने थाना अगस्त्यमुनि में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया। कहा कि चौपाल का उद्देश्य स्थानीय लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल निकालना है। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी हरसंभव मदद करेगी।
अगस्त्यमुनि नगर पंचायत सभागार में आयोजित चौपाल में नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी नगर पंचायत की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। नगर पंचायत तिलवाड़ा के प्रतिनिधि महावीर जगवाण ने कस्बा तिलवाड़ा की पार्किंग की समस्या से अवगत कराया। वहीं अगस्त्यमुनि के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन बेंजवाल ने अगस्त्यमुनि में वाहनों की पार्किंग की बात उठाई। इस दौरान पुलिस और जनता के बीच की खाई को दूर करने पर चर्चा की गई। विजयनगर निवासी स्थानीय व्यापारी उमेश चंद्र कांडपाल ने बाहरी लोगों के सत्यापन की बात कही। इस दौरान पुलिस का सहयोग करने वाले छह लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें धर्मेंद्र जगवाण निवासी ग्राम भटवाड़ीसैंण, बाग ¨सह जगवाण निवासी ग्राम छतोली, गोविंद ¨सह बिष्ट निवासी ग्राम बांसवाड़ा, मुकेश बिष्ट निवासी ग्राम बांसवाड़ा, आशु कंडारी, निवासी ग्राम बांसवाड़ा, अनुज ¨सह, निवासी ग्राम बांसवाड़ा शामिल थे।