Rudraprayag News: चोपता में फंसे सभी पर्यटकों का हुआ सकुशल रेस्क्यू, यहां भी 20 लोगों को है सहायता का इंतजार
Rudraprayag News उत्तराखंड में भारी बर्फबारी आफत बन गई है। पर्यटक स्थल चोपता में फंसे सभी 30 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं ऊखीमठ-गोपेश्वर मंडल मोटरमार्ग पर चमोली जनपद की सीमा पर भी 20 पर्यटकों के फंसे है। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। इन बीस पर्यटकों को निकालने का रेस्क्यू जारी है। लोग उत्तराखंड घूमने तो जा रहे हैं
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता में बर्फबारी के बाद फंसे यहां सभी 30 पर्यटकों का रेस्क्यू कर सकुशल निकाल दिया गया है। हालांकि बर्फ में फंसे होने के कारण उनके वाहनों को वहीं छोड़ दिया गया है। वहीं ऊखीमठ-गोपेश्वर मंडल मोटरमार्ग पर चमोली जनपद की सीमा पर भी 20 पर्यटकों के फंसे है। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
उच्च हिमालय क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी हो रही थी। इस बीच जिले के मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले चोपता में बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ का लुत्फ लेने पहुंचे। लगातार हुई बर्फबारी के बाद ऊखीमठ-गोपेश्वर मंडल मोटरमार्ग पर लगभग 4 से 5 फीट बर्फ जमने के कारण 30 पर्यटक फंस गए हैं।
बर्फबारी की वजह से फंसे थे पर्यटक
सूचना मिलने के बाद गत मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरफ एवं डीडीआरएफ की टीम ने चोपता में फंसे सभी 30 पर्यटकों को रेस्क्यू कर पैदल ही सकुशल निकाला। हालांकि वाहन फंस में फंसने होने से उन्हें वहीं छोड़ना पड़ा।
चमोली में फंसे 20 पर्यटक
वहीं इसी मोटरमार्ग पर चमोली जनपद की सीमा पर भी बीस पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। चार किमी दायरे में भारी बर्फबारी होने से रेस्क्यू कार्य में खासी दिक्कत सामने आ रहे है। इन बीस पर्यटकों को निकालने का रेस्क्यू जारी है।
30 पर्यटकों का हुआ सकुशल रेस्क्यू
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड-ऊखीमठ-गोपेश्वर मंडल पर भारी बर्फबारी से कुण्ड-चोपता-भुलकन मार्ग चोपता तक बाधित होने से फंसे 30 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू निकाल लिया गया है। बर्फ को हटाने का कार्य में जारी है। वहीं चमोली जनपद की सीमा में फंसे 20 यात्रियों को निकलने का रेस्क्यू अभियान जारी है। बर्फ अधिक जमने से रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही है।
यह भी पढ़ें: Badrinath Dham: बर्फ की मोटी चादर से पटा बदरीनाथ धाम, अलकनंदा नदी भी हुई 'अदृश्य'; इस कार्य में लग सकता है समय