प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि का रहा जलवा
अगस्त्यमुनि: जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जनपदीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में अगस्त
अगस्त्यमुनि: जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जनपदीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि ब्लॉक विजेता रहा।
अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी ओपन महिला वर्ग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने ऊखीमठ ब्लाक को हराया। कबड्डी अंडर 16 बालक वर्ग में भी अगस्त्यमुनि विजयी रहा। वॉलीबाल ओपन वर्ग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने ऊखीमठ को 2-1 से मात दी। ऊंचीकूद के बालिका ओपन वर्ग में अंजलि प्रथम, राखी द्वितीय, कविता तृतीय रही। बैडमिंटन में मेघा बिष्ट प्रथम, अंजलि नेगी द्वितीय रही। 400 मीटर की दौड़ में ज्योति प्रथम, रूपा द्वितीय और आरती तृतीय रही। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, प्रशिक्षक प्रवीन बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, दिगम्बर गुंसाई, नागेन्द्र कंडारी समेत कई लोग उपस्थित थे।