राफेल मामले पर यूथ कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: राफेल विमान घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन करत
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: राफेल विमान घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री महर ने कहा कि राफेल इस घोटाले में देश का चौकीदार ही भागीदार है। जिस विमान को यूपीए सरकार के कार्यकाल में 526 करोड़ प्रति विमान खरीदा जा रहा था और उसकी तकनीक भी ली जा रही थी। अब उसी विमान को वर्तमान सरकार 1600 करोड़ प्रति विमान से क्रय कर रही है। इसकी तकनीक भी नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा यह कहा जाना कि इस डील में केवल एक ही कंपनी का होना इसमें बड़े घोटाला होना साबित हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री को इस डील के बारे में देश की जनता को बताना चाहिए। देश की जनता डील के बारे में जानना चाहती है। पुतला दहन करने वालों में करन सिंह, त्रिलोक महर, गीता ठाकुर, आनंद धामी, प्रकाश देवली, दीपक जोशी, जितेंद्र भंडारी, संजय बिष्ट, नवीन ऐरी, अमित जोशी, कमल भंडारी, पारस सिंह, सागर कुमार, कमलेश कसनियाल, प्रमोद विश्वकर्मा, कुंडल सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।