Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ महिला अस्पताल की दशा सुधारो वरना होगा उग्र आंदोलन

पिथौरागढ़ महिला अस्पताल की दशा में सुधार के लिए ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 06:12 AM (IST)
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल की दशा सुधारो वरना होगा उग्र आंदोलन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल की दशा सुधारो वरना होगा उग्र आंदोलन

पिथौरागढ़, जेएनएन : महिला अस्पताल की दशा में सुधार के लिए चलाए जा रहे मां बचाओ-शिशु बचाओ अभियान के तहत बुधवार को भद्रिका गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार आधी आबादी की उपेक्षा कर रही है।

loksabha election banner

ग्राम प्रधान गंगा ज्याला की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि प्रसव के लिए जिले भर की महिलाएं महिला चिकित्सालय पहुंचती हैं, पड़ोसी जिलों की महिलाएं भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। बावजूद इसके महिला अस्पताल की हालत खस्ता है। महिलाओं को अस्पताल में न तो नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल रही है और नहीं पैथोलॉजी की। जिले भर की महिलाएं सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार खामोश है। महिलाओं ने कहा कि सरकार की इस उपेक्षा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करती हैं तो जिले भर की महिलाएं लामबंद होकर आंदोलन को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वालों में जानकी देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, बसंती देवी, मुन्नी देवी, राधिका देवी, हरी देवी आदि शामिल थीं। अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुमार ने कहा कि अस्पताल की दशा सुधारने के लिए जल्द निर्णय नहीं लिया जाता है तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.