Move to Jagran APP

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर गरजीं महिलाएं

पिथौरागढ़ में बदहाल चिकित्सा सेवा को लेकर गुस्साई महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:11 AM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर गरजीं महिलाएं
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर गरजीं महिलाएं

देवलथल, जेएनएन : जिले में बदहाल चिकित्सा सेवा को लेकर गांवों में भी आक्रोश व्याप्त है। विकास खंड कनालीछीना के सौगांव की महिलाओं ने गांव में ही प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा सुविधा में सुधार की मांग की है।

loksabha election banner

गुरु वार को सौगांव की महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं हैं। बीमार पड़ने पर रोगियों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिला मुख्यालय में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से जाने वाले रोगियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि स्थानीय अस्पताल में भी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए। महिलाओं ने कहा कि पूरे जिले में महिलाओं को संगठित कर स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए जन आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आनंदी देवी, हेमा देवी, पूनम देवी, विमला देवी, रेखा देवी, लीला, सरस्वती, पूजा, रमिला , मंजू , बसंती सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.