मौसम ने रोक दी कैलास मानसरोवर यात्रियों की राह
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: खराब मौसम ने कैलास मानसरोवर यात्रियों की राह रोक दी है। यात्रा पर
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: खराब मौसम ने कैलास मानसरोवर यात्रियों की राह रोक दी है। यात्रा पर निकले चार दल अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। यात्रियों के लिए दिन बिताना मुश्किल हो रहा है। बावजूद इसके यात्रियों के जोश में कमी नहीं हैं। यात्री हर हाल में कैलास के दर्शन करने का जज्बा रखे हुए हैं।
पिथौरागढ़ पहुंचे सातवें दल के 57 यात्री मौसम की खराबी से आज छठें दिन भी आगे नहीं बढ़ पाए। इन यात्रियों को हेलीकाप्टर से गुंजी जाना है। यात्रियों ने आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के साथ ही स्थानीय पर्यटक आवास गृह में भजन कीर्तन किए। यात्रियों ने कहा कि परिवार के लोग चिंतित हो रहे हैं। उन्हें भी एक ही स्थान से आगे नहीं बढ़ पाने के कारण बोरियत हो रही है। यात्रियों ने कहा कि कितने ही दिन बीत जाए वे कैलास के दर्शनों के बगैर वापस नहीं लौटेंगे।
उधर तीसरे दल के 59 और चौथे दल के 56 यात्री भी गुंजी पड़ाव में फंसे हुए हैं। कैलास यात्रा पूरी करने के बाद इन्हें हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचना है, जहां से वे आगे की यात्रा करेंगे। पांचवें दल के यात्रियों ने गुरू वार को कैलास की परिक्रमा पूरी कर ली। छठें दल के यात्री आज चीन में तकलाकोट से दारचेन के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को वे कैलास दर्शन करेंगे। अगले कुछ दिन तक मौसम साफ नहीं हुआ तो पांचवें और छठे दल के यात्रियों को भारतीय पड़ाव कालापानी में रू कना पड़ेगा।