Move to Jagran APP

ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से गंगोलीहाट में मचा पेयजल को हाहाकार

जलसंस्थान में ठेके में कार्यरत कर्मियों की हड़ताल से गंगोलीहाट में पेयजल संकट गहरा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 10:07 PM (IST)
ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से गंगोलीहाट में मचा पेयजल को हाहाकार
ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से गंगोलीहाट में मचा पेयजल को हाहाकार

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जलसंस्थान में ठेके में कार्यरत कर्मियों की हड़ताल से गंगोलीहाट में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। वहीं, जिला मुख्यालय में सरस्वती विहार कालोनी समेत कई स्थानों में तीन दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, ठेका कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किसी भी हाल में वापस नहीं लेने का एलान किया है। हालांकि जलसंस्थान द्वारा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित स्टाफ व अस्थाई कर्मियों से पेयजल सप्लाई कराई जा रही है।

loksabha election banner

जलसंस्थान में ठेके में कार्यरत कर्मियों की हड़ताल के चलते पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिला मुख्यालय में शनिवार को नगर के चिमिस्यानौला, सरस्वती विहार कालोनी समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। सरस्वती विहार कालोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिन से पेयजलापूर्ति बाधित चल रही है। जिस कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी स्थानीय महादेव धारे से पेयजलापूर्ति करने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ======== गंगोलीहाट में लोगों के हलख सूखे

गंगोलीहाट में ठेका कर्मियों की हड़ताल से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। सालीखेत पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ठेका कर्मियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट गहराने की आशंका है।

======== पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रू प से बनाए रखने के लिए नियमित फिल्ड स्टाफ, आफिस स्टाफ के अलावा पीआरडी, उपनल कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ठेकेदार द्वारा भी अस्थाई कर्मियों की व्यवस्था की गई है। जिनके जरिए पेयजल सप्लाई सुचारू रू प से कराई जा रही है। वर्तमान में नौ पंपिंग पेयजल योजनाओं में से पिथौरागढ़ में पौंण व गंगोलीहाट में सालीखेत पंपिंग योजना बाधित चल रही है। जिसे दुरु स्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

- सुरेश चंद्र जोशी, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान। ======== तीसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार

शनिवार को उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले ठेका कर्मियों ने तीसरे दिन भी अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। जिला मुख्यालय में शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में ठेका कर्मी हनुमान मंदिर स्थित पंप हाउस परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में कर्मियों ने नियमित अधिष्ठान द्वारा उनके आंदोलन को सहयोग न देने के बजाए 12 से 24 घंटे ड्यूटी करने की घोर निंदा की। शाखा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा ठेका कर्मियों के शांतिपूर्ण आंदोलन में व्यवधान डालने की भरपूर कोशिश की जा रही है और यहां तक की विभागीय कैंपस में धरना न देते हुए कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का ठेका कर्मियों के प्रति इस तरह का रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाखा मंत्री अंबादत्त भट्ट ने कहा कि पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा कर्मियों की मांग को जायज बताते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, मगर 15 दिन बीतने के बाद भी इस ओर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण कार्मिक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट, आनंद सिंह थापा, खुशाल सिंह, प्रकाश चंद्र उप्रेती, नरोत्तम सिंह, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह थापा, विक्रम कुमार, नरेंद्र राम, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, गिरीश फुलेरा, जितेंद्र, मनोज, होशियार, सुरेंद्र, भूपेंद्र, श्रीकृष्ण, विनोद, प्रकाश, संजय समेत 95 ठेका कर्मी शामिल थे। वहीं, गंगोलीहाट में मनोज धानिक के नेतृत्व में कर्मियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.