स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर में जनजागरू कता रैली निकाली ग
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर में जनजागरू कता रैली निकाली गई। रैली में शामिल नगर पालिका के पर्यावरण मित्र और कर्मचारियों ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार की अगुवाई में रामलीला मैदान से निकली जागरू कता रैली नगर भर में घूमी। रैली में शामिल कर्मचारियों ने विभिन्न नारों के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी भी दी गई, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही लोग अपने बूथ और अन्य जानकारियां घर बैठे ही ले सकते हैं। रैली समापन पर अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि दूसरे चरण में नगर पालिका के माध्यम से गठित विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। रैली का नेतृत्व हरीश बिष्ट, पुष्पा उप्रेती ने किया।