विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच वर्षो से पानी की किल्‍लत झेल रहे ग्रामीण

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 11 Jan 2017 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 07:00 AM (IST)

डीडीहाट नगर की 15 हजार की आबादी के साथ ही आस-पास के तीन गांवो में भीषण पेयजल संकट को देखते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिछले पांच वर्षों से पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद लगाए बैठी डीडीहाट की जनता को मायूसी ही हाथ लगी है। योजना में तीस प्रतिशत काम होना अभी बाकी है। क्षेत्र की जनता को 2017 की गर्मियों में भी संकट झेलना ही होगा।

पिथौरागढ़ जनपद स्थित डीडीहाट नगर की 15 हजार की आबादी के साथ ही आस-पास के तीन गांवो में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए वर्ष 2011 में डीडीहाट के लिए थल में बहने वाली रामगंगा से लिफ्ट पेयजल योजना प्रस्तावित की गई थी।

यह भी पढ़ें: इस गांव के लोगों ने पेश की मिसाल, खुद दूर की पेयजल समस्या

23.28 करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना का कार्य वर्ष 2012 में शुरू हुआ। योजना को वर्ष 2015 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। बेहद महत्वपूर्ण इस योजना को समय से पूरा कराने के लिए विभाग ने खासी मशक्कत की और योजना का 70 प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया, लेकिन पैसे की कमी के चलते काम रुक गया।

योजना के लिए अभी तक मात्र 10.72 करोड़ की धनराशि ही विभाग को मिली है। अब चुनावों के बाद नई सरकार के गठन के बाद ही योजना के लिए पैसा मिलने की उम्मीद है तब तक गर्मियां दस्तक देने लगेगी।

यह भी पढ़ें: काशीपुर नगर निगम की बैठक में पार्षदों ने उठाए सड़क व पानी के मुद्दे