नौ हजार फीट की ऊंचाई पर गूंज रहे हैं वैदिक मंत्रोच्चार
संवाद सूत्र, मुनस्यारी : थल -मुनस्यारी मार्ग में नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कालामुनि में भागवत क
संवाद सूत्र, मुनस्यारी : थल -मुनस्यारी मार्ग में नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कालामुनि में भागवत कथा का पर्यटक भी श्रवण कर रहे हैं। इस ऊंचाई पर आयोजित भागवत कथा में दूर -दूर से साधु, संयासी पहुंचे हैं।
मुनस्यारी में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कालामुनि पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यहां पर मानवीय बस्ती नहीं है। मंदिर में केवल एक संयासी रहते हैं। मुनस्यारी आने जाने वाले सभी लोग इस मंदिर के पास उतरते हैं और पूजा, अर्चना करते हुए यहां नैसर्गिक सौंदर्य से लेकर पंचाचूली का विराट दर्शन करते हैं। इन दिनों भागवत कथा को लेकर कालामुनि आकर्षक का केंद्र बना है। मुनस्यारी में इस समय पर्यटन सीजन पीक पर है । देशी , विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। सभी मंदिर में कथा का श्रवण कर रहे हैं।
भागवत कथा के व्यास पं. चारू चंद्र उपाध्याय हैं। भागवत कथा का संचालन सोर मंडल के महंत परमानंद गिरि , धरम सिह बाछमी, भगत ंिसंह बाछमी, त्रिलोक सिंह, राजू, गंगा सिंह, गणेश शास्त्री, सीएस द्विवेदी , भुवन पाडेय, सुरेश उपाध्याय आदि जजमान हैं। 29 मई को कथा का पारायण होगा।