विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में फंसा उत्तराखंड का दिनेश, 10 माह से नहीं मिली सैलरी, खाने के लाले... भारत आने से रोका

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:13 AM (IST)

धारचूला का दिनेश सिंह धामी सऊदी अरब में 10 महीने से वेतन न मिलने के कारण फंसा हुआ है और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र , धारचूला। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए धारचूला विकासखंड के ग्राम खेला निवासी एक युवक पिछले दस माह से वहां फंसा हुआ है।

कंपनी ने उसका वेतन रोक दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नही करने के कारण उसे वापस भारत भी नहीं आने दिया जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसडीएम धारचूला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मदद की गुहार लगाई है।

सीएम को भेजा ज्ञापन

ग्राम खेला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार वर्मा ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि गांव का दिनेश सिंह धामी सऊदी अरब के जुबैल शहर में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें- 'कुकर, बेल्ट से बुरी तरह पीटा...', सऊदी अरब में केरलम की महिला पर पति के खौफनाक जुल्म

कंपनी ने लगभग 10 माह से उसका वेतन रोक रखा है, जिससे उसका परिवार यहां गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दिनेश ने अपना बकाया वेतन पाने के लिए सऊदी अरब के एचआरएसडी और लेबर कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

कंपनी द्वारा एग्जिट प्रक्रिया पूरी न किए जाने से वह न तो भारत लौट पा रहा है और न ही दूसरी जगह काम कर पा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित को बकाया वेतन दिलाने और सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।