विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कुकर, बेल्ट से बुरी तरह पीटा...', सऊदी अरब में केरलम की महिला पर पति के खौफनाक जुल्म

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:34 PM (GMT+05:30)

केरलम के कोल्लम जिले की अंजू ने सऊदी अरब में अपने पति नंदू पर प्रेशर कुकर और अन्य चीजों से मारपीट का आरोप लगाया है।

पति नंदू ने प्रेशर कुकर, सिल-बट्टे से की पिटाई

पति नंदू ने प्रेशर कुकर, सिल-बट्टे से की पिटाई

HighLights

  1. केरलम की अंजू ने सऊदी में पति पर मारपीट का आरोप।

  2. पति नंदू ने प्रेशर कुकर, सिल-बट्टे से की पिटाई।

  3. केरलम में पति, ससुर, सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के कोल्लम जिले की रहने वाली अंजू ने अपने पति नंदू पर प्रेशर कूकर, सिल-बट्टे, बेल्ट और मोबाइल चार्जर से पिटाई का आरोप लगाया है और नंदू और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंजू फिलहाल सऊदी अरब में अपने पति के साथ रहती है।

क्या है पूरा मामला?

अंजू के मुताबिक वो 4 सितंबर को सऊदी अरब गई थी। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 सितंबर से उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

30 सितंबर को केरलम लौटने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। और कोल्लम के जिला अस्पताल में इलाज कराया।

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। अंजू ने बताया कि दो घावों पर टांके लगाने की जरूरत थी, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि चोटें पुरानी होने के कारण अब टांके नहीं लगाए जा सकते हैं।

पति ने डॉक्यूमेंट्स अपने पास ही रख लिए

अंजू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भारत भेजने से पहले उनके पति ने उनके सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र ले लिए थे और ताकि वो यहां किसी भी तरह से अपना जीविका न चला सके।

अंजू ने अपनी शिकायत में ससुर दिनेश और सास जगदम्मा का भी नाम है। अंजू ने न्याय नहीं मिलने तक कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- केरलम में शराब पीने के दौरान भिड़े दो गुट, धारदार हथियार से हमले में 40 साल के व्यक्ति की मौत