केरलम में शराब पीने के दौरान भिड़े दो गुट, धारदार हथियार से हमले में 40 साल के व्यक्ति की मौत
वायनाड के पुलपल्ली में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद धारदार हथियार से हमले में 40 वर्षीय लाइजू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
HighLights
पुलपल्ली में शराब पीने के दौरान हुई बहस खूनी झड़प में बदली।
धारदार हथियार के हमले से 40 वर्षीय लाइजू की मौत हो गई।
पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, वायनाड। पुलपल्ली में शराब पी रहे लोगों के एक समूह के बीच बहस के बाद तलवार जैसे हथियार से किए गए हमले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मरने वाले की पहचान थामरसेरी के कूदाथायी के रहने वाले लाइजू (40) के तौर पर हुई है, जबकि घायल व्यक्ति कोल्लम का रहने वाला शफीक अब्दुल सलाम (35) है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तमिलनाडु के नागपट्टिनम के रहने वाले पनीरसेल्वम और एगन को हिरासत में लिया है।
किराए के मकान में हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे अनापारा पल्पल्ली में उस किराए के मकान में हुई, जहां वे रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, शराब पीते समय उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर शफीक और लाइजू पर धारदार हथियार (माचे) से हमला कर दिया।
लाइजू की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जबकि शफीक की पीठ पर चोट लगी। पुलिस ने बताया कि दोनों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां लाइजू की मौत हो गई।
पुलिस ने कर रही मामले की जांच
पल्पल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पनीरसेल्वम और एगन से पूछताछ कर रही है और उनकी गिरफ्तारी बाद में दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।
