केरलम: दोस्त के साथ लॉज गई महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पत्नी ने सुपारी देकर कराया था हमला; 5 गिरफ्तार
केरलम के त्रिशूर में पुरुष दोस्त के साथ गई एक महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। दोस्त की ...और पढ़ें
-1790849651758_m.webp)
पुलिस ने पत्नी समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया।
HighLights
महिला दोस्त के साथ होटल में गैंगरेप।
दोस्त की पत्नी ने आरोपियों को दी थी सुपारी।
पुलिस ने पत्नी समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया।
डिजिटल डेस्क, तिरुवंतपुरम। केरलम के त्रिशूर में एक महिला ने पुरुष दोस्त के साथ एक प्राइवेट लॉज में गई थी तभी पांच लोग कथित तौर पर पुलिस अधिकारी बनकर आए और उसको अगवा कर लिया। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके साथ मौजूद दोस्त की बेरहमी से पिटाई की।
कब और कैसे हुई घटना?
यह घटना पिछले महीने हुई थी, जब तमिलनाडु के तिरुपुर की रहने वाली महिला अपने पुरुष दोस्त के साथ केरलम गई थी और KSRTC बस स्टैंड के पास एक कमरे में रुकी थी।
इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस अधिकारी बनकर आए पांच लोगों ने जबरन उनके होटल के कमरे में घुस गए और दोनों लोगों के हाथ-पैर कपड़े से बांधकर कार से तमिलनाडु ले गए। पूरे रास्ते उस पुरुष के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसमें उसके हाथ पैर टूट गए।
महिला के साथ गैंगरेप और दोस्त से मारपीट
महिला के दोस्त को तिरुपुर में एक अस्पताल में छोड़ने के बाद दो लोगों ने कथित तौर पर महिला को दूसरी कार में बैठाया और उसके साथ रेप किया।
पीड़ित महिला से मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज किया और त्रिशूर सिटी पुलिस को मामला सौंप दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस जांच में पता चला कि महिला के दोस्त की पत्नी ने ही आरोपियों को इस अपराध को अंजाम देने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। दोस्त की पत्नी ने अपने पति के फोन की लोकेशन ट्रैक की और फिर गैंग को यह जानकारी दी।
पुलिस ने फिलहाल पुरुष की पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
