केंद्रीय प्रवक्ता सेमवाल को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल के निधन पर तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल के आकस्मिक निधन पर तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सतीश सेमवाल समर्पित राज्य आंदोलनकारी और एक प्रखर वक्ता थे। राज्य आंदोलन के अलावा वे वे जनसमस्याओं और जन सरोकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि सेमवाल के निधन से उक्रांद परिवार को अपूरणनीय क्षति हुई है। शोक सभा में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, संरक्षक काशी सिंह ऐरी, चंद्रशेखर कापड़ी, निर्मल चौधरी, चंद्रप्रकाश कोहली, सुशील पांडे, दलीप सिंह धामी, प्रेम सिंह बोरा, मदन पोखरिया, चंद्रप्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें