Move to Jagran APP

कहीं टैक्सी हड़ताल से हलकान तो कहीं बेअसर रहा हड़ताल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्पीड गर्वनर के विरोध में आहूत चक्का जाम धारचूला में पूरी तरह बेअसर र

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 06:52 PM (IST)
कहीं टैक्सी हड़ताल से हलकान तो कहीं बेअसर रहा हड़ताल
कहीं टैक्सी हड़ताल से हलकान तो कहीं बेअसर रहा हड़ताल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: स्पीड गर्वनर के विरोध में आहूत चक्का जाम धारचूला में पूरी तरह बेअसर रहा। टैक्सियां सामान्य ढंग से संचालित हुई। जिले के अन्य स्थानों में टैक्सी यूनियनों ने आवश्यक सेवाएं भी बाधित कर दी, जिसके चलते लोगों को दूध, दवा, चिकित्सा सुविधा के लिए जूझना पड़ा। टैक्सी चला रहे कई चालकों को जबरन रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।

loksabha election banner

टैक्सी यूनियनों के आह्वान पर कई जगह टैक्सियां का संचालन नहीं हुआ। जो टैक्सी चालक अपने वाहन निकल सड़कों पर निकले भी उन्हें रोक दिया गया। टैक्सियों का संचालन नहीं होने से आस-पास के गांवों से आने वाला दूध जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सका, जिसके चलते लोगों को दूध के लिए परेशान होना पड़ा। बीमार लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। कई गंभीर लोग मोटर साइकिलों से अस्पताल पहुंचाए गए। डाक वाहनों का संचालन भी नहीं हुआ। जरू री डाक मोटर साइकिल से आस-पास के डाकघरों में पहुंचाई गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस हड़ताल से निपटने के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसके चलते आम लोगों में खासा आक्रोश देखा गया।

उधर धारचूला में हड़ताल पूरी तरह बेअसर रही। टैक्सियां सामने ढंग से चलती रही। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन की अगुवाई में स्पीड गवर्नर के विरोध में प्रदर्शन किया गया और इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद टैक्सी चालकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक महर, निर्मल नगरकोटी, विजेंद्र सिंह महर, रोहित कोहली, नवल किशोर, भुवन चंद, केशव दत्त

ललित भट्ट आदि शामिल थे।

डीडीहाट: तहसील मुख्यालय से टैक्सियों का संचालन नहीं हुआ। जिसके चलते आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील मुख्यालय में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। चालकों ने स्पीड गवर्नर का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जीवन बोरा, जग्गू कन्याल, किशोर चुफाल, नंदू चौरासी, भूप्पी बोरा, हरीश दानू आदि शामिल थे। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजू बोरा ने हड़ताल को समर्थन दिया।

थल: स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी चालक हड़ताल में रहे। टैक्सियों का संचालन नहीं होने से अति आवश्यक सेवाएं भी बाधित रही। जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन कर प्रदेश के परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में बबलू सामंत, विक्रम सिंह, पप्पू भंडारी, संदीप लोहनी, दीपक पुजारा, राजेंद्र प्रसाद, ललित कार्की, मुन्ना देऊपा, भगवान सिंह कोरंगा, सुनील धामी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.