हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त
संवाद सूत्र बेरीनाग हल्द्वानी से डीडीहाट को जा रही स्विफ्ट कार बेरीनाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। का
संवाद सूत्र, बेरीनाग: हल्द्वानी से डीडीहाट को जा रही स्विफ्ट कार बेरीनाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की चपेट में आया एक नेपाल मूल का मजदूर और एक कार सवार घायल हो गया। मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
बेरीनाग नया बाजार से गुजर रही कार असंतुलित होकर गोविंद सिंह बोरा के मकान के पिलर से टकरा गई। पास ही में प्रकाश बोरा निवासी जाजरकोट नेपाल पानी भर रहा था। प्रकाश कार की चपेट में आकर घायल हो गया। कार में सवार धमेंद्र देऊपा को भी मामूली चोट आ गई। आस-पास के लोगों ने घायल प्रकाश को अस्पताल में पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची मजदूर की पत्नी पति की हालत देखकर बेहोश हो गई, जिसे बमुश्किल होश में लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक सिद्धार्थ पाटनी ने मजदूर का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। डॉ. पाटनी ने मजदूर के सिर में अंदरू नी चोट की आशंका जताई है। मजदूर बोल नहीं पा रहा है। घटना के वक्त वाहन स्वामी विनोद सिंह खुद वाहन चला रहा था। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।