पाताल भुवनेश्वर घूमने आर्इ मलेशिया की महिला पर्यटक की मौत
मलेशिया की एक महिला पर्यटक की पाताल भुवनेश्वर भ्रमण के दौरान मौत हो गर्इ। हार्ट अटैक को मौत की वजह माना जा रहा है।
गंगोलीहाट, पिथौरागढ़[जेएनएन]: बीमा कंपनी के टूर पैकेज पर भारत भ्रमण के लिए आई मलेशिया की एक महिला पर्यटक की पाताल भुवनेश्वर में मौत हो गई है। महिला की मौत का कारण हार्ट-अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने सूचना मलेशिया दूतावास को दे दी गई है।
मलेशिया की बीमा कंपनी के टूर पैकेज में चार महिलाएं भारत भ्रमण पर आई थी। यह लोग शनिवार को कौसानी से मुनस्यारी भ्रमण पर जा रही थीं। मुनस्यारी मार्ग बंद होने के कारण चारों महिलाएं थल से वापस लौट आईं और पाताल भुवनेश्वर जाने का निर्णय लिया। सायं साढ़े पांच बजे के आसपास पाताल भुवनेश्वर पहुंची। जहां यह लोग पार्वती रिजार्ट में ठहर गईं।
देर सायं साढ़े आठ बजे के बाद 28 वर्षीय नवीना बादीवाल की तबियत खराब होने लगी। उन्हें उनकी साथी सरला देवी टी कुलसिंघम , आनंदनी गुना शेकरन और मलरा बिजि बाला सुब्रमण्यम उपचार के लिए गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आईं। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने नवीना बादीवाल को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: नहाने के दौरान टोंस नदी में बहा आठवीं का छात्र, लापता
यह भी पढ़ें: दोस्तों के संग घूमने आए दिल्ली के युवक की सहस्रधारा में डूबने से मौत
यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे दो कांवड़िये, एसडीआरएफ ने अब तक बचाई 56 की जान