Move to Jagran APP

एसपी ने खुद बाइक चलाकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ: दुपहिया वाहन के दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने को ले

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 11:21 PM (IST)
एसपी ने खुद बाइक चलाकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश
एसपी ने खुद बाइक चलाकर दिया सुरक्षित सफर का संदेश

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ: दुपहिया वाहन के दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने को लेकर पुलिस महकमे ने जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली का आयोजन किया। दुपहिया वाहन रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने खुद दुपहिया वाहन चलाकर किया।

loksabha election banner

पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जाजरदेवल थाना क्षेत्र तक पहुंची। दुपहिया वाहन में सवार पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने दुपहिया वाहन के दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट आईएसआई मार्क होना चाहिए। रैली में टीएसआई दरबान सिंह, अभिसूचना इकाई के प्रभारी महेश कांडपाल, चंदन सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी शामिल हुए। अभियान का दिखा असर पिथौरागढ़: पुलिस के जागरूकता अभियान का गुरू वार को अच्छा असर दिखा। दुपहिया वाहन के दोनों सवार हेलमेट में दिखे। अधिकांश दुपहिया वाहन चालक अकेले ही वाहन चलाते दिखे। लिफ्ट मांगने वालों को दुपहिया वाहन चालकों ने इंकार कर दिया। इसके चलते अस्पताल आदि जाने वाले कई जरूरतमंद परेशान भी दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.