नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
पिथौरागढ़ शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक देवी मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ी।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम नवरात्र को लोगों ने मां के नवें स्वरू प सिद्धिरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृति की कामना की। इस दौरान नवरात्र पर उपवास लेने वाले भक्तों ने मां के नौ स्वरू प कन्याओं का पूजन किया।
सोमवार को जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण स्वामी, गुरना माता मंदिर, हुड़ेती स्थित कौशल्या देवी, पौंण चंडिका देवी, मड़धूरा चंडिका मंदिर, ध्वज की जयंती माता, लछैर में कालिका माता, गंगोलीहाट में हाटकालिका, चामुंडा देवी, पांखू में कोटगाड़ी देवी, मुनस्यारी में होकर देवी, बेरीनाग में त्रिपुरा सुंदरी आदि देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया था। दिनभर देवी मंदिर मां के जयकारों से गुंजते रहे। नवरात्र पर व्रत रखने वाले लोगों ने घरों में कन्याओं का बुलाकर उनका पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।