अष्टमी पर कन्या पूजन, मंदिरों पर आस्था का सैलाब
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। घरों में कन्
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। घरों में कन्या पूजन किया गया।
जिला मुख्यालय के वरदानी माता मंदिर, उल्का देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रई गुफा मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, गुरना मंदिर, कामख्या मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर तक भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कई मंदिरों में अष्टमी पर्व पर भंडारे आयोजित हुए। देर रात तक भजन कीर्तन चलते रहे।
हाट कालिका मंदिर में भी भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन चलते रहे। दर्शनों के लिए जनपद के साथ ही अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। होकरा देवी मंदिर, न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर में सुबह से देर सायं तक दर्शनों का सिलसिला चलता रहा। घरों में कन्या पूजन की धूम रही। महिलाओं ने कन्या पूजन कर अपने व्रत खोले। कन्या पूजन को लेकर छोटी बालिकाओं में विशेष उत्साह दिखा।